Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : गुहियाटांड़ में सीसीएल की बिजली आपूर्ति बहाल, भाकपा माले का प्रदर्शन रद्द

ट्रांसफार्मर जलने से कई इलाकों में अरसे से गुल थी बिजली
Giridih : गुहियाटांड़, धोबीडीह सहित आसपास की बस्तियों में सीसीएल की बाधित बिजली आपूर्ति बहाल कर दिए जाने से भाकपा माले ने जीएम के समक्ष शनिवार 17 जून को होने वाले प्रदर्शन को रद्द कर दिया है. माले नेता सह कोल माइंस वर्कर्स यूनियन के गिरिडीह एरिया संयोजक राजेश यादव ने कहा कि पिछले कई दिनों से सीसीएल ओपन कास्ट स्थित बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने से उपरोक्त गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद थी. जिसके कारण इस भीषण गर्मी में लोग बड़ी परेशानियों का सामना कर रहे थे. माले ने गुहियाटांड़ और धोबीडीह में बीते 14 जून को बैठक कर 2 दिनों के भीतर ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं करने पर बनियाडीह स्थित सीसीएल महाप्रबंधक के समक्ष प्रदर्शन का ऐलान किया गया था. लेकिन प्रदर्शन की तारीख से एक दिन पूर्व ही ट्रांसफार्मर दुरुस्त कर संबंधित गांवों की बिजली बहाल कर दी गई, इसलिए प्रदर्शन का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. यह">https://lagatar.in/giridih-abvp-protested-in-front-of-the-collectorate-gate/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : एबीवीपी ने समाहरणालय गेट के समक्ष दिया धरना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही