Search

 
 
 

गिरिडीह : हर गुरुवार अपूर्ण आवास वालों के साथ मनाएं लाभुक दिवस – बीडीओ

 

चलो करें आवास पूरा अभियान की हुई शुरुआत

Ganwa (Giridih). : प्रखंड स्तर पर चलो करें आवास पूरा अभियान की शुरुआत 16 सितंबर को बीडीओ महेंद्र रविदास ने प्रखंड सभागार से की. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख ललिता देवी ने की. 10 अक्तूबर तक यह अभियान चलाकर सभी पंचायतों में अधूरे आवासों को पूर्ण करवाया जाएगा. मौके पर बीडीओ ने सभी मुखिया व पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर अपूर्ण आवास के लाभुकों के साथ प्रत्येक बृहस्पतिवार को लाभुक दिवस मनाएं. कहा कि प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन जिला को अवश्य भेजें. मौके पर बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी. कहा कि अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने के लिए जनप्रतिनिधि आगे आएं, तभी आवास तय समय में बन सकेगा. मौके पर उपप्रमुख नेहा कुमारी, मनरेगा बीपीओ भिखदेव पासवान, बिनोद राय, सतीश चौधरी, पप्पू कुमार राय, कंहाय राम, अमित कुमार, गुरुसहाय रविदास, ऐसा प्रवीण, रूपाश्री सिंह, मुन्नी कुमारी, रजिया खातून, दिनेश्वर यादव, मकसूद आलम, मेराज उद्दीन, अजय कुमार, चन्दन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-if-pms-residence-is-not-completed-by-october-10-there-will-be-a-case-against-the-beneficiaries-bdo/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : पीएम आवास 10 अक्टूबर तक पूरा नहीं हुए तो लाभुकों पर होगा केस- बीडीओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही