Gawan (Giridih) : होली पर्व को लेकर गावां थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ महेंद्र रविदास ने लोगों से होली का त्योहार शांति व भाईचारा के साथ मनाने की अपील की. कहा कि होली प्रेम व भाईचारे का त्योहार है. इसलिए एक-दूसरे से मिलकर खुशियां मनाएं. अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. अगर कोई अफवाह फैलाता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. त्वरित कार्रवाई की जाएगी. सीओ अविनाश रंजन ने कहा कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी. हुड़दंग करने वालों पर कारवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों से आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने की अपील की. कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर धारा 144 लागू है. इसका अनुपालन करते हुए पर्व मनाएं. थाना प्रभारी महेश चंद्र ने कहा कि सोशल मीडिया पर साइबर सेल नजर रख रही है. कोई ऐसा काम या सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश अपलोड करने से बचें. बैठक में झामुमो जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी, पूर्व उपप्रमुख नवीन कुमार, भगवानदास बर्णवाल, मरगूब आलम, अमित कुमार, वहाब खान, केशव प्रसाद यादव, सब्दर अली, राजकुमार यादव, सौदागर साव, केदार यादव, कांग्रेस यादव, निरंजन सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
गिरिडीह : होली शांति व भाईचारा के साथ मनाएं, अफवाहों से बचें- बीडीओ
Last Updated: Mar 22, 2024 12:00 AM (IST)