Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मुहर्रम सौहार्द के साथ मनाएं, नहीं बजेगा डीजे- एसडीओ

Advertisement
Advertisement

त्योहार को लेकर अनुमंडल कार्यालय सभागार में हुई शांति समिति की बैठक

Dumari (Giridih) : डुमरी अनुमंडल कार्यालय के सभागार में मुस्लिम धर्मावलंबियों का पर्व मुहर्रम को लेकर 25 जुलाई को शंति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीओ प्रेमलता मुर्मू ने लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. कहा कि जुलूस में डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी. सभी अखाड़े निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालें. लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों, संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी . शांति भंग करने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा. बैठक में एसडीपीओ मनोज कुमार, बीडीओ डुमरी सोमनाथ बंकिरा, सीओ धनंजय गुप्ता, सीओ पीरटांड़ विनय प्रकाश तिग्गा, बीडीओ दिनेश कुमार, इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी, बीस सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो, प्रखंड प्रमुख उषा देवी, उपप्रमुख उपेन्द्र महतो, भाजपानेता प्रशांत जायसवाल झामुमो के राजकुमार पांडेय, बरकत अली, राकेश महतो, यशोदा देवी, सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो, डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार, निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार, मधुबन थाना प्रभारी राजू मुण्डा, पीरटांड़ थाना प्रभारी डिलशन बिरूआ आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-rising-above-politics-the-development-of-the-region-is-my-priority-anoop-singh/">बेरमो

: राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता- अनूप सिंह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही