Search

 
 
 

गिरिडीह : करम देव के विसर्जन के साथ उत्सव का समापन

 

धनवार प्रखंड में धूमधाम से हुई करम पूजा

Dhanwar (Giridih) : धनवार प्रखंड में करम उत्सव धूमधाम से मनाया गया. प्रखंड के बरजो, घोडथंबा, कोड़ाडीह, सियारी, परसन व आसपास के इलाकों में पूरे दिन त्योहार का उल्लास रहा. बहनों ने  अपने भाई की दीर्घायु के लिए दिनभर व्रत रखकर करम देव की पूजा-अर्चना की और भाई की सुख समृद्धि की कामना की. पूजा के बाद बहनों ने करमा और धरमा की कथा सुनी. पूजा के उपरांत नृत्य-संगीत का कार्यक्रम चला. मंगलवार 26 सितंबर की अहले सुबह करम देव का विधिवत विसर्जन किया गया. इस पूजा में बहनें अपने घरों के आंगन में करम वृक्ष की डाली गाड़कर पूजा करती हैं. इस दौरान मनोकामना की पूर्ति के लिए पारंपरिक तरीके से करम डाल के चारों ओर नृत्य करती हैं. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/ayushman-fair-organized-in-giridih-sadar-block-office-people-examined/">गिरिडीह

सदर प्रखंड कार्यालय में लगा आयुष्मान मेला, लोगों की हुई जांच [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही