Search

गिरिडीह : गैर बीजेपी राज्य सरकार को अस्थिर करना केंद्र की परंपरा- सरफराज अहमद

Giridih : गिरिडीह">https://www.jagran.com/jharkhand/giridih-jmm-dharna-21833654.html">

(Giridih)- शहर के टावर चौक पर जेएमएम कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया तथा पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि गैर बीजेपी राज्य सरकार को अस्थिर करना केंद्र सरकार की परंपरा रही है. वर्ष 2019 में जेएमएम की झारखंड में सरकार बनने के समय से मोदी सरकार परेशान है. वर्ष 2020 और 2021 कोरोना काल रहा. साल 2022 की शुरूआत होते ही हेमंत सरकार के खिलाफ केंद्र सरकार साजिश रचने लगी. गैर बीजेपी राज्य सरकार को परेशान करने के लिए केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद लेती है. विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरी. बिहार में विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजप्रताप यादव ने नीतीश कुमार की सरकार को आईना दिखाया. परिणामस्वरुप आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 17 ठिकानों पर सीबीआई ने छापे मारे. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के खिलाफ केंद्र सरकार साजिश रचना बंद नहीं करेगी तो जेएमएम व्यापक आंदोलन छेड़ेगी. धरना">https://www.livehindustan.com/jharkhand/gridih/story-jmm-allocated-all-block-headquarters-1996333.html">धरना

कार्यक्रम को जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा क केंद्र सरकार हेमंत सरकार के खिलाफ साजिश रच रही है. केंद्र सरकार हेमंत सराकर को अस्थिर करना चाहती है. केंद्र की मंशा को जेएमएम कार्यकर्ता सफल नहीं होने देंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=315314&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//