Search

 
 
 

गिरिडीह : कॉरपोरेट घरानों की हितेषी है केन्द्र सरकार - राजेश यादव

 
केन्द्र के खिलाफ 19 को कोडरमा में होगी ऐतिहासिक संकल्प सभा
Giridih. : कोडरमा में 19 सितंबर को प्रस्तावित संकल्प सभा को ले 15 सितंबर को स्थानीय झंडा मैदान में माले की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए माले नेता राजेश यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मेहनतकश मजदूर-किसानों की विरोधी और कॉरपोरेट कंपनियों की हितेषी बनी हुई है. सरकार ने कारपोरेट कंपनियों के फायदे के लिए रात-दिन एक कर दिया है और इससे ध्यान बांटने को आम जनता को गैर जरूरी मुद्दों में उलझा कर रखा गया है. उन्होंने कहा कि आगामी 19 सितंबर को कोडरमा में हजारों मेहनतकश मजदूर-किसानों की संकल्प सभा होगी, जिसमें `मोदी हटाओ, देश बचाओ` का संकल्प लिया जाएगा. बैठक में पप्पू खान ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता के सबसे बुरे दिन ला दिए हैं. किसान-मजदूर-युवा सब परेशान हैं. महंगाई, बेरोजगारी ने देश के लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है. बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि उनके क्षेत्र को आज तक विकास के मामले में पिछड़ा रखा गया है. इलाके के लोगों से सिर्फ वोट लेने तक ही मतलब रखा जाता है, जबकि जनता को उनका पूरा अधिकार चाहिए. बैठक में लोगन सोरेन, जिशु टुडू, मंगल किस्कू आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-2-pistols-and-naxalite-items-found-in-water-tank-recovered-from-the-forest/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : जंगल से बरामद पानी टंकी में मिले 2 पिस्टल व नक्सली सामान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही