Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : महापुरुषों की सोच के विपरीत काम कर रही केंद्र सरकार- विनोद सिंह समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement

कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी पर बेंगाबाद में न्याय सम्मेलन

Bengabad (giridih) : बगोदर से भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आजादी के नायकों और देश के महापुरुषों की सोच के विपरीत काम कर रही है. विनोद सिंह बुधवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी के अवसर पर बेंगाबाद में आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. कहा कि जिस सोच के साथ आजादी के नायकों ने देश को आजादी दिलाई और महापुरुषों ने सामाजिक बदलाव व न्याय की लड़ाई लड़ी, आज उनकी सोच को कुचला जा रहा है. एक तरफ कर्पूरी ठाकुर को याद किया जा रहा है मगर दूसरी तरफ सरकार जातीय जनगणना से इनकार कर रही है. जननायक कर्पूरी ठाकुर को जो भारत रत्न का सम्मान मिला है वह एक लंबे संघर्ष का नतीजा है. उन्होंने कहा कि भाकपा माले सामाजिक न्याय के लिए महेंद्र सिंह के शहादत दिवस 16 जनवरी से लगातार शहीदों के स्मरण पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है. 30 जनवरी को गांधी जी के शहादत दिवस पर जिला मुख्यालय पर उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. समारोह को भाकपा माले के पोलित ब्यूरो के सदस्य जनार्दन प्रसाद ने भी संबोधि किया. मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव, राजेश यादव, राजेश सिन्हा, राजेंद्र मंडल, रामलला मंडल, शिवनंदन यादव, शिबू मुर्मू आदि उपस्थित थे.

गावां में मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती

[caption id="attachment_837917" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/कर्पूरी-गावां.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गावां में कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देते लोग[/caption] Ganwa (Giridih) : गावां पंचायत भवन में बुधवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर की 100वी जयंती मनाई गई. जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इसके साथ ही अन्य लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया. भाकपा माले के प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सही मायने मे एक जननायक थे. उन्होंने सदैव गरीब व शोषित समाज के लिए कार्य किया. जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी व अशोक मिस्त्री ने भी विचार व्यक्त किए. मौके पर कन्हाय राम, जीतू राम, रंजीत राम, सुरेश दास, रामवतार ठाकुर, तुलसी ठाकुर, नकुल ठाकुर, नरेश राणा, उमेश चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-middle-aged-man-bled-to-death-after-being-attacked-with-sharp-weapon-and-iron-rod-serious/">धनबाद

: धारदार हथियार व लोहे की रॉड से वार कर अधेड़ को किया लहूलुहान, गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही