Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : हेमंत सरकार में केंद्र की योजनाओं का ठीक से नहीं हो रहा काम- मरांडी

Advertisement
Advertisement

धनवार में भाजपा की टिफिन बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा

Dhanwar (Giridih) : झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार में राज्य का विकास पूरी तरह रुक गया है. यहां तक कि राज्य में केंद्र सरकार की योजनाओं का भी ठीक से काम नहीं होने दिया जा रहा है. मरांडी 18 जुलाई मंगलवार को आदर्श महाविद्यालय राजधनवार के समीप गंगापुर में भाजपा की टिफिन बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है कि सभी घरों तक बिजली पहुंची है. सभी गांवों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ा जा रहा है. विकास का एजेंडा सिर्फ भाजपा के पास है. केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के देश व राज्यों के विकास में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत का विश्व में मान-सम्मान बढ़ा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अगले साल होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया. कहा कि वर्ष 2024 में नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाते हुए झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनानी है. मौके पर लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने कहा कि बाबूलाल के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही विपक्षी पार्टियां हताशा में हैं. चुनाव में पूरे झारखंड में कमल खिलेगा.

धनवार विधानसभा को मॉडल बनाएं

बैठक में पंचायत स्तर पर सभी बूथ कमेटियों का गठन करने व सांगठनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. मरांडी ने कहा कि धनवार विधानसभा को आप सबको एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत करना है. कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने क्षेत्र के सभी बूथों का गठन प्राथमिकता सूची में रखें. सभी पंचायतों में डोर टू डोर जाकर सशक्त संगठन का निर्माण करें. कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, अजय रंजन आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर उत्तम कुमार, धनवार मंडल अध्यक्ष पवन साहू, विधायक प्रतिनिधि कृष्णदेव रजक, उदयसिंह, महेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष घोडथम्बा राजेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष मनसाडीह विनोद शर्मा, सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र राम, सुबोध राय, शशि भूषण पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-middle-school-chirki-and-high-school-pirtand-team-winner-in-football/">

गिरिडीह : फुटबॉल में मध्य विद्यालय चिरकी व उच्च विद्यालय पीरटांड़ की टीम विजेता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही