Search

 
 
 

गिरिडीह : फुटबॉल में जगरनत्था को हराकर चकलमुंडा की टीम ने जीती ट्रॉफी

 

एसएसबी ने सामाजिक चेतना अभियान के तहत किया टूर्नामेंट का आयोजन

 Tisri (Giridih) : 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी), दुमका की ओर से सामाजिक चेतना अभियान के तहत तिसरी प्रखंड के चकलमुंडा मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. फाइनल मुकाबले में जगरनत्था को एक गोल से हराकर चकलमुंडा की टीम विजेता बनी. 35वीं वाहिनी एसएसबी दुमका के कमांडेंट मनोरंजन कुमार पांडे के निर्देशन में आयोजित इस नॉक टूर्नामेंट में दूधपनिया, चकलमुंडा, चंदौरी, तिसरी, असगंधो और जगनत्था की टीम ने हिस्सा लिया. टूर्नामेंट के समापन समारोह में वाहिनी के उप कमांडेंट संजय प्रसाद व दुर्गा प्रसाद यादव ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. अतिथियों ने खिलाड़ियों को फुटबॉल किट भी प्रदान की. मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, उपप्रमुख बैजू मरांडी, मनोहर सिंह, खिजुरी की मुखिया निर्मला बेसरा, खटपोंक मुखिया जानकी यादव सहित बड़ी संख्या में एसएसबी के जवान व ग्रामीण मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-woman-dies-of-snakebite-in-upar-ghat/">बोकारो

: ऊपरघाट में सर्पदंश से महिला की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही