Search

 
 
 

गिरिडीह : राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज को चैंबर ने दी बधाई

 
Giridih : गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने निर्विरोध नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद से सोमवार को उनके आवास पर मुलाकात कर बधाई दी. उन्होंने सांसद को गिरिडीह के व्यवसायियों की समस्याएं भी बताईं. ज्ञात हो कि डॉ. सरफराज अहमद तीन बार विधानसभा सदस्य, एक बार लोकसभा सदस्य, एक बार बिहार विधान परिषद का सदस्य और इस बार राज्यसभा का सदस्य बनकर लोकतंत्र के चारों सदनों का सदस्य बनने का कीर्तिमान स्थापित किया है.चैंबर प्रतिनिधियों और गिरिडीह के लोगों को डॉ. सरफराज से काफी उम्मीदें हैं. वह भी निरंतर गिरिडीह के विकास के प्रति गंभीर रहे हैं. बधाई देनेवालों में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, गिरिडीह जिला चैंबर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र बगड़िया, कार्यकारिणी सदस्य श्रवण केडिया, विकास खेतान, सतीश केडिया, पूर्व अध्यक्ष डॉ. गुणवंत सिंह, दिनेश खेतान, राहुल केडिया, अमित अग्रवाल आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/former-cm-hemant-sorens-press-advisor-abhishek-prasad-alias-pintu-reached-ed-office/">ईडी

ऑफिस पहुंचे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही