Search

 
 
 

गिरिडीह : चेंबर ने कृषि बिल वापस लेने की मांग की, विधायक को सौंपा ज्ञापन

 
Giridih : चेंबर ऑफ कॉमर्स और खाद्यान्न व्यवसाय संघ ने कृषि बिल वापस लेने की मांग की है. इसे लेकर दोनों संगठन के पदाधिकारियों ने 4 जनवरी को विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को ज्ञापन सौंपा. चेंबर अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने बताया कि पिछले महीने झारखंड सरकार ने कृषि बिल पारित किया. बिल में खामियों के चलते दोनों संगठन विरोध कर रहा है. विधायक को ज्ञापन सौंपकर कृषि बिल वापस लेने की मांग की गई है. ज्ञापन सौंपे जाने के बाद विधायक ने दोनों संगठनों के पदाधिकारियों को पहल का आश्वासन दिया. मौके पर राजेश जालान समेत दोनों संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=517523&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : दवा दुकान संचालक से रंगदारी मांगने के आरोप में दो अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही