Search

 
 
 

गिरिडीह : पालगंज के श्री बंशीधर मंदिर में मनी भगवान की छठियारी

 

गाए गए सोहर, दी गई बधाइयां

Pirtand(Giridih): पालगंज स्थित श्री बंशीधर मंदिर में 12 सितंबर को श्री कृष्ण छठियारी महोत्सव का आयोजन किया गया. मौके पर भगवान श्री बंशीधर जी महाराज का षोडशोपचार पूजन कर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. इसमें स्थानीय कलाकारों ने भाग लेकर एक से बढ़कर एक बधाई गाए. वहीं महिलाओं के लिए तेल-सिंदूर का वितरण किया गया, जबकि बच्चों के बीच चोकलेट बांटे गए. यहां यह बता दें कि भगवान का छठियारी जन्म के छठे दिन आयोजित किया जाता है. यह महोत्सव पिछले 650 सालों से आयोजित होते आ रहा है. भजन कीर्तन के बाद भगवान की आरती उतार कर प्रसाद वितरण किया गया. कार्यक्रम में महंत शिशिर भक्त, निकुंज केतन भक्त, चरित्र केतन भक्त, लाडली भक्त, प्रियांशु प्रिंस, पियु पार्थ, विपुल वत्सल, भुवन बल्लभ भक्त, भागवत बल्लभ भक्त,अनुप बल्लभ भक्त, सहदेव पंडित, धीरज राम, सहित कई लोग शामिल थे यह">https://lagatar.in/giridih-giridih-ranchi-intercity-train-with-wisdom-coach-inaugurated/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : विस्डोम कोच वाली गिरिडीह-रांची इंटरसिटी ट्रेन का शुभारंभ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही