Search

 
 
 

गिरिडीह  : मुख्यमंत्री की सोच प्रदेश की भलाई : नरेश

 
Giridih : कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच प्रदेश की भलाई करने की है. कहा कि प्रदेश को बेहतर सोच वाला मुख्यमंत्री मिला है. आम जनों से जुड़े सवालों पर सरकार मुखर है. यही कारण है कि सरकार गरीबों के द्वार पहुंच समस्या का निराकरण कर रही है. उन्होंने कहा कि सीएंम को कुछ ज़रूरी मुद्दों पर भी ध्यान देना चाहिए. कहा कि गैरमजरूआ खास जमीन की रसीद काटने, दाखिल खारिज व रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए. इससे गरीबों का भला होगा. [caption id="attachment_443124" align="alignnone" width="265"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/krishna-murari-265x300.jpg"

alt="" width="265" height="300" /> कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, आप[/caption]

   सरकार नहीं बना पाई बेहतर योजना : कृष्ण मुरारी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ठीक से योजना ही नहीं बना पा रही है. कहा कि 25 लीटर पेट्रोल का लाभ कितने लोगों को मिल रहा है. प्रति महीना सौ यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ कितने परिवारों को दिया जा रहा है. होल्डिंग टैक्स सरकार ने दोगुना कर दिया है. उन्होंने जल्दी स्थानीय नियोजन नीति लागू कर विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने की मांग की. यह">https://lagatar.in/it-will-take-some-time-to-heal-the-wounds-of-20-years-hemant-soren/">यह

भी पढ़ें : 20 साल के दिए ज़ख्म को भरने में थोड़ा वक्त लगेगा : हेमंत सोरेन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही