Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : छत से गिरकर बच्चे की मौत, मां घायल

Ganwa (Giridih) :  गावां थाना क्षेत्र के पटना पंचायत स्थित पुरना डाबर गांव में मंगलवार की अहले सुबह मां अपने पुत्र के साथ छत से नीचे गिर गयी. इस हादसे में बच्चे की मौत हो गयी. जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गयीं. जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी देवी अपने तीन वर्षीय पुत्र रिशा कुमार को लेकर खाना बना रही थी. अचानक चक्कर आने पर वे अपने बच्चे को लेकर उठी और छत की तरफ गयी. छत पर बाउंड्रीवॉल नहीं होने के कारण वह बच्चे के साथ नीचे गिर गयी. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य गावां लाया गया, जहां डॉ हब्बीबुल्लाह खान ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. वहीं महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया. बच्चे के मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही