Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बाल व्यापार व तस्करी रोकने के लिए आरपीएफ के साथ चाइल्ड लाइन की बैठक

Giridih: डुमरी में वनवासी विकास आश्रम संस्था व चाइल्ड लाइन  बगोदर के तत्वाधान में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार की अध्यक्षता में 30 मई को बैठक किया गया. बैठक में बाल व्यापार व बाल तस्करी के मुद्दों पर चर्चा किया गया. इसकी रोकथाम के उचित प्रावधानों पर भी विचार-विमर्श किया गया. निरीक्षक ने बताया कि यह  बैठक रेलवे बोर्ड के निर्देश पर किया गया है.आपसी समंन्वय के लिए  चाइल्ड लाइन के साथ हर माह बैठक करनी है. चाइल्ड लाइन के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारी पैनी नजर स्टेशन पर रहेगी. हर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ किया जाएगा. इसकी सूचना देते हुए विधि सम्मत कार्रवाई भी की जाएगी. चाइल्ड लाइन के विनय कुमार पाठक ने बच्चों की सुरक्षा के लिए साथ काम करने पर आभार जताया. निरीक्षक ने कहा कि हमें सरकार से गाइडलाइन प्राप्त है कि कोई भी भुले-भटके बच्चे को बिना चाइल्ड लाइन व बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किये उसके माता-पिता को भी नहीं सौंप सकतें हैं. मौके पर सअनि दीपक कुमार, यशोदा देवी, अंजुम आरा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=652706&action=edit">यह

भी पढ़ें:पीरटांड़ : लंबित योजनाओं को जल्द पारदर्शिता के साथ करें पूरा : बीडीओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही