Search

 
 
 

गिरिडीह : उप्रावि कुरची में दो दिनों से बच्चों को नहीं मिला एमडीएम

 
निरीक्षण के बाद प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ने की विद्यालय सचिव पर कार्रवाई की मांग
Ganwa (Giridih) : झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने 25 जुलाई को गावां प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कुरची का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिकायत की कि उन्हें बीते दो दिनों से विद्यालय में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) नहीं दिया जा रहा है. छात्र-छात्राओं ने बताया कि वे सुबह 9 बजे घर से ही नास्ता करके विद्यालय पहुँचते हैं, इसके बाद दो बजे छुट्टी होने पर घर जाकर ही भोजन करते है. बीस सूत्री अध्यक्ष ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य भी अनुपस्थित मिले. उन्होंने बीडीओ और बीईईओ से मांग की कि वे मामले की जांच कर विद्यालय के सचिव पर उचित कार्रवाई करें. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-a-herd-of-gajrajs-created-havoc-villagers-in-panic/">

गिरिडीह : गजराजों के झुंड ने मचाया उत्पात, दहशत में ग्रामीण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही