Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई दवा

Giridih : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 20 अप्रैल को स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को कृमि की दवा अल्बेंडाजोल खिलाई गई. इस अवसर पर गिरिडीह कस्तूरबा गांधी बालिका में खुद सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक विनय कुमार, डीपीएम प्रमिला कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे. सिविल सर्जन से अपने हाथों से बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई. मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि अभियान के तहत स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 से 19 वर्ष के बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई. कृमि परजीवी है जो बच्चों की आंत में रहता है. यह बच्चों में शारीरिक, मानसिक और कुपोषण की स्थिति पैदा करती है. बच्चों को कृमि से मुक्त करने के लिए ही राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है. जिन बच्चों को 20 अप्रैल को कृमि की दवा नहीं खिलाई गई उसे आगामी 25 अप्रैल को गोली खिलाई जाएगी. मौके पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=614240&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : डीएसपी संजय राणा ने की भाईचारे के साथ ईद मनाने की अपील [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही