Search

गिरिडीह : लापता मां को ढूंढने की बच्चों ने लगाई गुहार

Tisri (Giridih) : लोकाय थाना क्षेत्र अंतर्गत दानोखुट्टा गांव के जगदीश राय की 45 वर्षीया पत्नी रीना देवी दो सप्ताह से लापता है. जिसे ढूंढने के लिए उनके बच्चे दर-दर भटक रहे हैं. रीना देवी के पुत्र संदीप राय ने बताया कि उनके पिता जगदीश राय चेन्नई में मजदूरी करते हैं. बीते 1जून को उनकी मां बिना कुछ बताये घर से चली गई. रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला. उनके पुत्र संदीप राय ने लोकाय थाने में 7 जून को गुमशुदगी की रपट भी लिखवाई. महिला पूर्व में भी बिना कुछ कहे कहीं चली गई थी, लेकिन चार-पांच दिन बाद स्वयं वापस आ गई थी. फ़िलहाल गायब महिला के चारों बच्चों ने पुलिस से अपनी मां को जल्द ढूंढ़ने की गुहार लगाई है. माले नेता जयनारायण यादव और मुन्ना गुप्ता ने भी 13 जून को पुलिस इंस्पेक्टर से मिलकर लापता महिला की खोजबीन का आग्रह किया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=667201&action=edit">यह

भी पढ़ें: तिसरी : बाल श्रमिक मुक्त देश का निर्माण हो: सुरेंद्र पंडित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//