Search

 
 
 

गिरिडीह निकाय चुनाव : वार्ड 18 के बूथ 4 में बवाल, मारपीट, पथराव व सड़क जाम

झारखंड के 48 नगर निकायों में मतदान जारी है. इसी बीच गिरिडीह से मतदान के दौरान झड़प,  पथराव और सड़क जाम की खबर सामने आई है.
 

Giridih :  झारखंड के 48 नगर निकायों में मतदान जारी है. इसी बीच गिरिडीह से मतदान के दौरान झड़प,  पथराव और सड़क जाम की खबर सामने आई है.

 

जानकारी के अनुसार, वार्ड 18 के बूथ नंबर 4 में राजू खान और शिवम आजाद के समर्थकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव भी किया गया, जिससे मतदान केंद्र के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 

कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को जबरन रोककर उनके साथ मारपीट की गई और धमकाया गया. घटना से मतदान प्रक्रिया कुछ देर के लिए प्रभावित हुई. 

 

झड़प के कारण कुछ देर तक मतदान प्रभावित हुआ. हालांकि सूचना मिलने के बाद एसडीओ श्रीकांत विसपुते, एसडीपीओ जितवाहन उरांव और नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

 

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया. अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को समझाकर जाम हटवाया. इसके बाद यातायात सामान्य हुआ. 

 

डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार के निर्देश पर सेक्टर मजिस्ट्रेट गुलाम समदानी और डीएसपी आबिद खान भी मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और दोबारा मतदान की प्रक्रिया शुरू करावाया. 

 

प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है. जिला प्रशासन द्वारा जारी ताजा आंकड़ा के अनुसार, गिरिडीह नगर निगम में सुबह नो बजे तक 6.79 प्रतिशत मतदान हुआ है. जबकि बड़की सरिया नगर पंचायत में 10.09 फीसदी और धनवार नगर पंचायत में 10.25 फीसदी वोटिंग हुई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही