Search

 
 
 

गिरिडीह निकाय चुनावः जिले में शांतिपूर्ण मतदान जारी, डीसी ने बूथों का लिया जायजा

सी ने मतदान कर्मियों से बातचीत कर तैयारियों व परेशानियों की जानकारी ली. कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें. लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव अत्यंत आवश्यक है.
 
बूथ पर मतदाताओं से जानकारी लेते डीसी.

Giridih : गिरिडीह जिले में नगर निकाय शांतिपूर्ण जारी है. बूथों पर सुबह से ही वोटरों की लंबी कतार दिख रही है. दिन चढ़ने के साथ ही मतदान में तेजी आई. नगर की सरकार चुनने को लेकर लोगों में उत्साह है. डीसी रामनिवास यादव ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर मतदान का जयजा लिया. उन्होंने लोगों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली.


डीसी ने मतदान कर्मियों से बातचीत कर तैयारियों व परेशानियों की जानकारी ली. कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें. लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव अत्यंत आवश्यक है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस बार बैलेट पेपर से मतदान होने के कारण वोटरों के बीच नया अनुभव दिख रहा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही