Search

 
 
 

गिरिडीह निकाय चुनाव : वार्ड 18 के बूथ नंबर 4 पर हंगामा, दो पक्षों के बीच बहस

Giridih : नगर निकाय चुनाव के दौरान गिरिडीह के वार्ड संख्या 18 स्थित बूथ नंबर 4 पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद नोकझोंक शुरू हो गई.
 

Giridih : नगर निकाय चुनाव के दौरान गिरिडीह के वार्ड संख्या 18 स्थित बूथ नंबर 4 पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद नोकझोंक शुरू हो गई. विवाद बढ़ने से कुछ देर के लिए मतदान केंद्र के आसपास तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ श्रीकांत विसपुते, एसडीपीओ जितवाहन उरांव और नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने तत्काल स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों को समझाकर माहौल शांत कराया. हंगामे के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में अव्यवस्था और जाम की स्थिति बन गई थी. प्रशासन की पहल के बाद लोगों को शांत कराया गया और रास्ता खाली करवाया गया, जिसके बाद यातायात फिर से सामान्य हो सका. फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही