Search

गिरिडीह : सिविल सर्जन ने डुमरी रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण

साफ सफाई में कोताही को लेकर जताई नाराज़गी
Giridih : सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा ने गुरूवार 22 जून को डुमरी प्रखंड के जामतारा में निर्माणाधीन अस्पताल और डुमरी में रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों को कई ज़रूरी निर्देश दिया. सिविल सर्जन ने निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश संवेदक के प्रतिनिधि को दिया है. वहीं बीपीएचयू निर्माण के लिए स्थल चयन किया गया. जिसका शिलान्यास शुक्रवार 23 जून को किया जाएगा. जबकि चैनपुर पीएचसी का संचालन अगले माह से शुरु करवाया जायेगा. इधर सीएस ने रेफरल अस्पताल का ओपीडी, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थियेटर और साफ सफाई का निरीक्षण किया. इस दौरान वहीं साफ सफाई को लेकर बरती ज़ा रही कोताही पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुबह, दोपहर, संध्या को नियमित साफ सफाई का निर्देश दिया. साथ ही अस्पताल में संसाधन संबंधी समस्या की सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा. सिविल सर्जन ने बताया कि नये अस्पताल प्रांगण में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के लिए जगह देखनी थी उसका निरीक्षण किया गया. कहा कि अस्पताल में चिकित्सक की कमी है उसके लिए सरकार को लिखा गया है. उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर अवैध रूप से संचालित होने वाले नर्सिंग होम और अस्पताल की जांच कर कार्रवाई की जाती है. इसके लिए एसडीएम डुमरी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अधिकृत किया गया है. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.राजेश महतो, बीएएम रामप्रवेश, बीटीएम माणिकचंद महतो व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/tisri-hundreds-of-workers-from-the-third-block-participated-in-naddas-public-meeting/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : नड्डा की जनसभा में तिसरी प्रखंड से सैकड़ों कार्यकर्त्ता हुए शामिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//