Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सारथी रथ को सिविल सर्जन ने दिखाई हरी झंडी

Giridih : मिशन परिवार विकास अभियान फेज-2 के तहत सिविल सर्जन डॉ. एसके मिश्रा ने 12 जनवरी को सदर अस्पताल परिसर से विकास रथ को हरी झंडी दिखाई. सिविल सर्जन ने कहा कि रथ आगामी 23 मार्च तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में परिवार नियोजन के बारे में जागरूकता फैलाएगा. अभियान के तहत मातृत्व व शिशु मृत्यु दर शून्य करने का लक्ष्य रखा गया है. मार्च तक लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा.  प्रचार-प्रसार करने में स्वास्थ्य कर्मियों को भी लगाया गया है. एनजीओ से भी मदद ली जा रही है. सारथी रथ के माध्यम पहले और दूसरे बच्चे के जन्म में लगभग 2 साल का अंतर रखने का जागरूकता फैलाया जाएगा. जन्म में तीन साल का अंतर होने से जच्चा-बच्चा की सेहत अच्छी रहती है. मौके पर डीपीएम प्रतिमा कुमारी, डाटा मैनेजर विप्लव बनर्जी, वीरेंद्र कुमार, नसीम अहमद समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=524213&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : झामुमो कार्यकर्ताओं ने सरिया एसडीओ कार्यालय पर दिया धरना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही