Giridih : गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के सेंट्रलपीठ पतरोडीह में एक शादी समारोह वाले घर में कुछ युवकों ने जमकर बवाल किया. जिसके बाद दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. मंगलवार 2 मई की देर रात हुई इस घटना में की लोग घायल हुए. जानकारी के अनुसार पतरोडीह में शंकर यादव के घर बारात आयी थी. तभी रात के 2 बजे कुछ युवक खाना खाने पहुंचे और गर्म पूड़ी मांगने लगे. गर्म पूड़ी नहीं मिलने पर हंगामा करने लगे. धीरे-धीरे यह विवाद बढ़ गया. इस दौरान दो गुटों में लड़के बंट गये और एक दूसरे पर जमकर पत्थर चलाए. जिसमें कुछ लोगों को चोट भी लगी. पूरे विवाद के दौरान दोनों गुटों में जमकर गाली-गलौज भी होता रहा. पूड़ी मांगने वाले लड़कों ने बाहरी लड़कों को भी बुला लिया और जमकर मारपीट की. स्थानीय लोगों का कहना है कि जान बूझकर शादी वाले घर का माहौल खराब करने की नीयत से इस तरह पूड़ी को जरिया बनाकर विवाद किया गया. घटना की जानकारी एसडीपीओ अनिल सिंह और मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान को दी गई. अहले सुबह ही दोनो अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और मामले को किसी तरह शांत कराया. एक आरोपी युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है. यह">https://lagatar.in/giridih-kritika-enterprises-warehouse-sealed/">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह: कृतिका इंटरप्राइजेज के गोदाम को किया गया सील [wpse_comments_template]
गिरिडीह : शादी समारोह में युवकों के दो गुटों में झड़प और पत्थरबाज़ी से तनाव

Leave a Comment