Search

 
 
 

गिरिडीह : पुलिस की पहल से टला दो पक्षों का टकराव

 
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण मामले में 9 नामजद समेत 300 लोगों पर केस दर्ज
Dumri (Giridih) : निमियाघाट थाना क्षेत्र के ठाकुरचक में सरकारी भूमि पर चाहरदीवारी का निर्माण कर अतिक्रमण करने के मामले में पुलिस ने नौ नामजद सहित तीन सौ अन्य पर मामला दर्ज किया है. उक्त मामला सीओ धनंजय गुप्ता के लिखित शिकायत पर दर्ज की गई है. सीओ ने इस संबंध में थाना में दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि ठाकुरचक के कुछ ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की थी कि खाता नंबर 41, प्लाट नंबर 244 रकवा 1.50 एकड़ पर सरकारी बोर्ड लगाया गया था. इसके बावजूद कमिशन मियां, कलीमुदिन मियां, जयाउदीन अंसारी, मो.नासीर, सिकंदर अंसारी, फरीद अंसारी, समसुदीन अंसारी, मोसीन अंसारी, अनीस अंसारी सहित 3 सौ अन्य लोग जमीन पर कब्जा कर चाहरदीवारी का निर्माण कर रहे हैं.

सोची-समझी राजनीति के तहत किया जा रहा था अतिक्रमण

इससे दोनों समुदायों में खून-खराबे की भी संभावना है. ऐसी भी सूचना है कि यह एक सोची-समझी राजनीति के तहत किया जा रहा है. उक्त भूमि पर पूर्व से ही अतिक्रमण नहीं करने संबंधी सरकारी बोर्ड लगाया गया था, जिसे वहां से हटा दिया गया. इस भूमि का दोनों समुदायों खेल के मैदान के रुप में उपयोग, ताजिया मिलन समारोह व अन्य सामुदायिक कार्यों के लिए करते रहे हैं, जिसमें कभी कोई विवाद नहीं था. फिर अचानक से एक समूह की ओर से यहां चाहरदीवारी दिया जाने लगा है. विदित हो कि सूचना पर सोमवार को एसडीएम प्रेमलता मुर्मू, एसडीपीओ मनोज कुमार, सीओ धनंजय कुमार गुप्ता थाना प्रभारी साधन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से चाहरदीवारी को तोड़वा दिया था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=711986&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही