Search

 
 
 

गिरिडीह : भूत के चक्कर में दो पक्षों में भिड़ंत, सात लोग घायल

 
भूत-प्रेत के आरोप में हुई मारपीट, सभी घायल गिरिडीह रेफर
Gandey (Giridih) : गांडेय थाना क्षेत्र के महेशमुंडी में 30 जुलाई की रात्रि को दो पक्षों में भिड़ंत हो गई. इसमें सात लोग  घायल हो गए. बताया जा रहा है कि रविवार रात्रि में भूत-प्रेत मामले में दो पक्षों में कहा-सुनी होने लगी. इसी बीच दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. ग्रामीण हो-हल्ला सुनकर पहुंचे और मामले को शांत कराया. बाद में दोनो पक्षों के घायल को सीएससी गांडेय लाया गया, जहां से सभी को गिरिडीह रेफर कर दिया गया. इस दौरान प्रथम पक्ष से राजू किस्कू 60 वर्ष, पप्पू किस्कू 28 व आनंद किस्कू 25 वर्ष घायल है. सभी महेशमुंडी के हैं, जबकि दूसरे पक्ष से बिरालाल किस्कू, मुन्नी देवी, सोनाराम किस्कू व एक अन्य घायल है. इधर, दोनो पक्षों ने 31 जुलाई को गांडेय थाना में मारपीट की शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=716854&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को दी गई विदाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही