Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : प्रदर्शनकारी किसानों व पुलिस में नोंक-झोंक

Advertisement
Advertisement
Giridih : गिरिडीह https://www.livehindustan.com/jharkhand/gridih/story-rally-taken-out-despite-prohibitory-orders-protesters-taken-to-police-station-5879974.html">

style="color: #ff0000;">(Giridih)
- शहर के टावर चौक पर 31 मई को प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिसकर्मियों में नोंक-झोंक हुई. पुलिस 50 से ज्यादा किसानों को हिरासत में लेकर गांडेय थाना ले गई. बाद में सभी को बॉण्ड पेपर भराकर छोड़ दिया गया. प्रदर्शनकारी किसान मंच के बैनर तले प्रदर्शन करने पहुंचे थे. मंच किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पिछले डेढ़ वर्षों से आंदोलन छेड़ रखा है. पूर्व में हुए आंदोलन को लेकर तीन किसानों अवधेश सिंह, तेजनारायण सिंह और मंटू कुमार चंद्रवंशी पर प्राथमिकी भी दर्ज है. अवेधश सिंह किसान मंच के जिलाध्यक्ष हैं. मंच कार्यकर्ता ज्योति का आरोप है कि आंदोलन में तीन सौ से ज्यादा किसान शामिल रहें हैं. लेकिन प्राथमिकी सिर्फ तीन किसानों पर दर्ज की गई. प्राथमिकी दर्ज होने से किसान नाराज हैं. 31 मई को भी किसान प्रदर्शन कर रहे थे. किसानों का आरोप है कि पुलिस ने आंदोलन को दबाने की कोशिश की. जिसके कारण धक्का-मुक्की हुई. प्रदर्शन को देखते हुए टावर चौक पर पहले से एसडीओ विशालदीप खलको और नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी समेत पुलिसकर्मी">https://www.bhaskar.com/local/jharkhand/dhanbad/giridih/news/giridih-police-resolved-the-flag-planting-dispute-within-an-hour-129755840.html">पुलिसकर्मी

मौजूद थे. प्रदर्शन के कारण सड़क जाम हो गई. अधिकारियों ने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे लोग नहीं माने. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=321423&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का शिमला में दिए भाषण सुना [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही