Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का समापन

Giridih : डीआरडीए सभागार में सोमवार 15 मई को जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी की अध्यक्षता में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ. समापन समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया व कर्मियों को सम्मानित किया गया. मौके पर जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने कहा कि स्वच्छ भारत में स्वच्छ समाज, स्वच्छ अनाज व स्वच्छ पानी की जरूरत है. तभी आमजन स्वस्थ रह सकते हैं. कहा कि स्वच्छता रहेगी, तभी पर्यावरण सुरक्षित रह पाएगा. पर्यावरण सुरक्षित रहा, तभी लोग सुरक्षित रह पाएंगे. पर्यावरण व समाज को सुरक्षित रखने में सबकी सहभागिता जरूरी है. डीडीसी शशि भूषण मेहरा ने कहा कि स्वच्छता व्यक्तिगत व सामूहिक रूप से होती है. कहा कि समाज में सामूहिक सहभागिता की कमी दिखती है. यही कारण है कि जल, जंगल, जमीन व वायु प्रदूषित हो रहा है. पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए आम लोगों को जागरूक होना होगा. कार्यक्रम में प्रखंड व ग्राम स्तर पर स्वच्छता पखवाड़े में उत्कृष्ट कार्य कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में कपिलो पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार यादव, सोशल मोबिलाइजर रुखसाना बानो, मुखिया अजमेरी खातून, अनामिका, जलसहिया कविता देवी, प्रखंड समन्वयक अमित वर्मा आदि शामिल हैं. मौके पर डीपीआरओ रश्मि सिन्हा, कार्यपालक अभियंता मुकेश मंडल व कुमार नीरज व सभी प्रखंड के बीडीओ मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanwar-fire-in-tile-house-due-to-gas-cylinder-loss-of-lakhs/">यह

भी पढ़ें : धनवार : गैस सिलेंडर से खपरैल मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही