Search

 
 
 

गिरिडीह : स्वच्छता सर्वेक्षण को प्रखंड कार्यालय में कार्यशाला आयोजित

 
ग्रामसभा के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्देश
Jamua (Giridih): जिले के जमुआ प्रखंड कार्यालय के सभागार में 21 जुलाई को बीडीओ अशोक कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छ सर्वेक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का संचालन अमित वर्मा ने किया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की संस्था की ओर से चिहिंत ग्राम व ग्राम पंचायतों में स्वच्छता का आंकलन किया जायेगा. इसमें प्रत्यक्ष आंकलन के आधार पर उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा. अत: सभी संबंधित कर्मी सभी गांवों में ग्रामसभा के माध्यम से ग्रामीणों को व्यक्तिगत व सामुदायिक स्वच्छता के विषय में जागरूक करें. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को स्वच्छ सर्वेक्षण से संबंधित व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया. स्वच्छ सर्वेक्षण का सर्वे पंद्रह जुलाई से आरंभ है. कार्यशाला में पंचायत सचिव, मुखिया, प्रखंड समन्वयक, जेएसएलपीएस के बीपीएम, जल  सहिया, आंगनवाड़ी सेविका, स्वास्थ सहिया आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=706630&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : जिप सदस्य ने सीओ से मांगी कूड़ा स्टॉक करने की जमीन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही