Search

 
 
 

गिरिडीह 18 जनवरी को खतियानी जोहार यात्रा पर आएंगे सीएम हेमंत सोरेन

 
Giridih : सीएम हेमंत सोरेन 18 जनवरी को खतियाना जोहार यात्रा पर गिरिडीह आएंगे. उनकी यात्रा की तैयारी को लेकर पपरवाटांड़ में 8 जनवरी को गिरिडीह प्रखंड झामुमो (पश्चिमी भाग) कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष अनवर अंसारी ने कहा कि 18 जनवरी को सीएम हेमंत सोरेन के गिरिडीह आगमन पर झंडा मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे. ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को झंडा मैदान लाने के लिए पंचायत और ग्राम स्तर पर भी बैठक की जाएगी. ढ़ोल-नगाड़े के साथ कार्यक्रम का प्रचार किया जाएगा. बैठक में अशोक हेंब्रम, समुएल हांसदा, भूचो दास, अशोक कुमार सिंह, रज्जाक अंसारी समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=520910&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : देवरी में कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही