Search

 
 
 

गिरिडीह : सीएम हेमंत सोरेन 12 अक्टूबर को करेंगे आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत

 
Giridih : राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत 12 अक्टूबर को सीएम हेमंत सोरेन झंडा मैदान से करेंगे. इस कार्यक्रम के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेणु व अन्य वरीय पदाधिकारियों ने 11 अक्टूबर को समाहरणालय परिसर से जाकरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. डीसी ने कहा कि कार्यक्रम शुरू होने पर लोगों की समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया जाएगा. जागरूकता रथ रवाना करने का उद्देश्य जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है. रथ विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर लोगों को योजनाओँ के बारे में जागरूक करेगा. मौके पर डीडीसी शशि भूषण मेहरा, ट्रेनी आईएएस उत्कर्ष कुमार, पीआरओ रश्मि सिन्हा समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=441489&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी बीजेपी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही