Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : गिरिडीह पहुंचे सीएम, बोड़ो हवाई अड्डे पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Giridih : आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का उदघाटन करने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से 12 अक्टूबर को गिरिडीह पहुंचे. बोड़ो हवाई अड्डे पर उनका हेलीकॉप्टर 12.36 बजे लैंड किया. सबसे पहले मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया. इसके बाद उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त चंद्रकिशोर उरांव, गिरिडीह के उपायुक्त अमित रेनु, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांण्डेय विधायक डॉ.सरफराज अहमद, एसपी अमित रेनु ने सीएम को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंत्री आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता भी गिरिडीह पहुंचे. दोनों मंत्रियों को भी गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया गया. बोड़ो हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से झंडा मैदान पहुंचे. जहां उन्होनें आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का उद्घाटन किया. साथ ही करोंड़ो की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. यह">https://lagatar.in/giridih-unity-in-diversity-the-specialty-of-india-gautam-sagar/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : अनेकता में एकता, भारत की विशेषता- गौतम सागर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही