Search

गिरिडीह : सीओ ने जमुआ में अवैध बोल्डर लदा हाइवा जब्त किया

Jamua (Giridih) : जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर हीरोडीह थाना क्षेत्र के जमखोखरो में गुरुवार को प्रशासन ने अवैध बोल्डर लदा एक हाइवा जब्त किया है. जमुआ अंचलाधिकारी के नेतृत्व में हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल ने जवानों के साथ छापामारी कर हाइवा संख्या जेएच 11 एके 2791 को जब्त किया. हाइवा पर 500 घन फिट बोल्डर लदा था. चालक ने सिर्फ 400 सीएफटी का ही पेपर ही दिया है. जमुआ अंचलाधिकारी संजय पाण्डेय ने जब्त हाइवा को पुलिस को सौंप दिया. साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को अनुशंसा की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp