Search

 
 
 

गिरिडीह : झामुमो जिलाध्यक्ष से मिले संविदा पर कार्य कर रहे कॉलेज कर्मी

 
Giridih : स्थानीय परिसदन में रविवार 21 मई को आरके महिला कॉलेज, गिरिडीह कॉलेज, आदर्श कॉलेज धनवार में संविदा पर कार्य कर रहे कर्मियों ने झामुमो जिलाध्यक्ष सह जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह से मिलकर सरकार के निर्णय के प्रति आभार जताया. कहा कि 10 वर्षों से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों के हित में स्थायीकरण व सम्मानजनक मानदेय दिए जाने का संकल्प पारित किया गया है. कॉलेज कर्मियों ने विभिन्न विभागों में दी गई सुविधा को कॉलेज कर्मी के लिए भी बहाल करने की मांग की है. पारा शिक्षकों की तरह अवकाश ग्रहण करने की उम्र सीमा 60 करने के साथ-साथ घंटी आधारित शिक्षकों के मानदेय में सुधार करने की मांग सरकार तक पहुंचाने की अपील की गई. मौके पर डॉ.अमित प्रसाद, सुबोध कुमार, सुमित सामंतो, रणधीर प्रसाद वर्मा, जितेंद्र सिंह, प्रकाश कुमार व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-cpi-ml-held-a-meeting-and-asked-for-water-from-ccl/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : भाकपा माले ने बैठक कर सीसीएल से पानी मांगा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही