Search

 
 
 

गिरिडीह : डुमरी में बाइक व कार के बीच भिड़ंत, बाइक सवार घायल

 
Dumari : डुमरी प्रखंड के मधुबन थाना क्षेत्र के लटकटो के समीप रविवार को एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार और बाइक में टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद कार चालक भाग निकला. बताया जाता है कि मधुबन थाना क्षेत्र के खपरबेड़ा निवासी स्व बासुदेव राय का पुत्र मनु राय बाइक से डुमरी से मधुबन जा रहा था. इसी दौरान लटकटो टर्निंग के समीप दोनों वाहनों में टक्कर हो गई. हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल बाइक चालक को 108 एंबुलेंस से डुमरी रेफरल अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-masoom-khan-close-to-mla-dhullu-and-general-secretary-of-bar-association-join-congress/">

धनबाद : विधायक ढुल्लू के करीबी मासूम खान व बार एसोसिएशन के महासचिव कांग्रेस में शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही