Giridih : तिसरी प्रखंड में बरमसिया मोड़ के पास 22 जनवरी को एक बाईक और मारुति वैन की टक्कर में बिहार के जमुई निवासी नैरुल मियां नामक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के अनुसार नैरूल मियां बाइक लेकर जमुई से तिसरी के लिए रवाना हुआ था. बरमसिया मोड़ के पास दुर्घटना हो गई. मारुत से टक्कर लगते ही बाइक सवार नीचे सड़क पर गिर पड़ा. मारुति चालक ने उसे उठाया. खबर पाकर तिसरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को तिसरी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया. डॉक्टर जैनेंद्र और स्वास्थ्य कर्मी चंदन कुमार ने घायल का इलाज किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=531642&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : बीमा कर्मचारी संघ ने मनाया राष्ट्रीयकरण दिवस [wpse_comments_template]
गिरिडीह : बाईक व मारुति वैन में टक्कर, एक घायल

Leave a Comment