Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : स्कूल वैन व बिचाली लदे वाहन में टक्कर, दो घायल

Advertisement
Advertisement
Giridih : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवाडीह के पास स्कूल वैन और बिचाली लदे पिकअप वैन में जोरदार टक्कर होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायल स्कूल वैन में बैठे थे. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस वाहन से सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. घायलों के नाम उमेश यादव और रवि कुमार है. उमेश यादव उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और गिरिडीह में नौकरी करता है. रवि कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह का रहने वाला है. स्कूल वैन सोनबाद स्थित सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल से बच्चों को बहादुरपुर छोड़कर वापस गिरिडीह लौट रही थी. इसी दौरान माधवाडीह के पास विपरीत दिशा से आ रही बिचाली लदे पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी. बेंगाबाद थाना की पुलिस दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन को जब्त कर लिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=275061&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : महिला को शादी का प्रलोभन देकर बीएसएफ जवान ने ठगे 90 हजार, गिरफ्तार [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही