Search

 
 
 

गिरिडीह : उसरी नदी को बचाने के लिए समिति ने निकाली पदयात्रा

 
Giridih : गिरिडीह स्थित उसरी नदी को बचाने के लिए नदी बचाओ अभियान समिति ने रविवार को पदयात्रा निकाली. समिति की संयोजक मंडली के राजेश सिन्हा ने कहा कि नदी के उद्गम स्थल से पूरे क्षेत्र में में जगरूकता अभियान चलाया जाएगा. नदी को बचाने और संवारने की दिशा में संगठन काम कर रहा है. इसका परिणाम बहुत जल्द दिखेगा. उसरी नदी के बाद पर्यावरण बचाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में आंदोलन होगा. सामाजिक कार्यकर्त्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि उसरी नदी और पर्यावरण को बचाना हर व्यक्ति का कर्तव्य है. उन्होंने छात्र, नौजवान, मजदूर, किसान सभी से उसरी बचाओ अभियान से जुड़ने की अपील की. जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि उसरी नदी के संरक्षण और संवारने के लिए सरकार व जिला प्रशासन गंभीर है. जिला पर्यावरण समिति के सदस्य राजकुमार राज ने भी विचार व्यक्त किए. अभियान में लायंस क्लब के अध्यक्ष अरविंद कुमार, महिला नेत्री कुसुम सिन्हा, आलोक मिश्रा, अधिवक्ता सूरज नयन, सूरज नयन, बबलू सानू, राजेश सिन्हा गौरीशंकर यादव, मुन्ना कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद, शंकर पांडे आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-scorpio-hits-bike-two-youths-injured/">साहिबगंज

: स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी ठोकर, दो युवक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही