Search

 
 
 

गिरिडीह : महिलाओं को प्रशिक्षण दे रोजगार मुहैया कराएगी कमेटी

 

Gandey (Giridih) : गांडेय गांडेय बाजार स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को बंधु मिलन कल्याण कमेटी ने महिलाओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया. इस दौरान महिलाओं को ड्राई फ्रूट्स और मसाला की पैकेजिंग का तरीका बताया गया. मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार राय ने कहा कि एमआरएलएम के तहत कमेटी का संचालन किया जाता है.

उन्होंने कहा कि कमेटी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है. कमेटी महिलाओं को समान मुहैया कराएगी, जिसकी पैकेजिंग महिलाएं अपने घरों में करेंगी. पैकेजिंग किए गए समान को संस्था के कर्मी ले जाएंगे. मौके पर कमेटी के प्रखंड को-ऑर्डिनेटर दिनेश राय, चिंतामणि सिंह, मनोज सिंह, ललिता राय, नु देवी, गुड़िया देवी, मुन्नी देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं.

यह भी पढ़ें : एससी-एसटी">https://lagatar.in/state-government-committed-to-the-development-of-sc-st-hemant-soren/">एससी-एसटी

के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : हेमंत सोरेन

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही