Search

 
 
 

गिरिडीह : सशिविमं में तुलसी जयंती पर हुई प्रतियोगिताएं

 
वक्ताओं ने तुलसी दास को बताया आदर्श पुरुष
Ganwa (Giridih). : गावां प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पिहरा में तुलसी जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र छात्राओं ने तुलसीदास के चित्र पर पुष्पार्चन किया. वक्ताओं ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास एक आदर्श पुरुष थे. बचपन में ही माता-पिता के स्वर्गवास के बाबजूद अपनी साधना के बल पर उन्होंने भारतीय साहित्य को अत्यंत समृद्ध बनाने का कार्य किया. तुलसीदास के समय पूरा देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा था. उन्होंने रामचरितमानस की रचना करके पराधिन सपनेहुं सुख नाहीं का मंत्र देकर लोगों के अंदर आजादी की ललक पैदा की. मर्यादा पुरुषोत्तम राम के असाधारण चरित्र के माध्यम से उन्होंने समाज के सामने पिता-पुत्र, पति-पत्नी, भातृत्व प्रेम, राजा-प्रजा आदि के चरित्र का एक आदर्श प्रस्तुत किया जो हर समाज के लिए अनुकरणीय है.

प्रांतीय स्तर पर पुरस्कृत किए जाएंगे विद्यार्थी

उक्त अवसर पर कक्षावार प्रांतीय निबंध, सुलेख व चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. बताया गया कि कक्षावार प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले छात्र छात्राओं की उत्तर पुस्तिका को प्रांतीय कार्यालय भेजा जायेगा. प्रांत स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर आचार्य राजेन्द्र विश्वकर्मा, राधेश्याम, चंचला देवी, कमल किशोर सिंह, श्यामसुंदर सिंह, चंचला देवी, प्रियंका देवी, रजनी गुप्ता, रानी कुमारी, ब्युटी कुमारी, कौशल किशोर सोनू , मुन्ना विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=737717&action=edit">यह

भी पढ़ें: ब्रेकिंग : झारखंड में 30 से अधिक ठिकानों पर ईडी का छापा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही