Search

 
 
 

गिरिडीह : आचार संहिता के उल्लंघन पर सी-विजिल एप पर करें शिकायत- डीसी

 
Giridih : गिरिडीह जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव व गांडेय विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटा है. आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन को रोकने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सी-विजिल एप जारी किया है. गिरिडीह के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने जिलेवासियों से अपील की है कि आचार संहिता का उल्लंघन होने पर इसकी शिकायत सी-विजिल एप के माध्यम से तुरंत करें. यह आपका कर्तव्य है. शिकायत पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई की जाएगी.

क्या है सी-विजिल एप

डीसी ने बताया कि सी-विजिल एप का अर्थ जागरूक नागरिक है. इसमें फास्ट ट्रैक कंपलेन, रिसेप्शन और निवारण प्रणाली विकसित की गई है. सी-विजिल एप चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता और उम्मीदवारों के खर्च संबंधी उल्लंघनों की रिपोर्ट करने के लिए एक अभिनव मोबाइल फोन ऐप्लिकेशन है, जो लाइव फोटो व वीडियो कैप्चर करता है.

ऐसे कर सकते हैं शिकायत

लोकसभा चुनाव के दौरान अगर कोई प्रत्याशी मतदाताओं को पैसा, शराब बांटने का अनुचित प्रयोग कर रहा है, तो इस एप पर आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं. ऐप पर फोटो/वीडियो अपलोड करने का ऑप्शन भी हैं. इसके बाद 100 मिनट के भीतर कार्रवाई होती है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-workers-will-go-door-to-door-and-explain-congresss-5-nyayas-and-25-guarantees/">गिरिडीह

: घर-घर जाकर कांग्रेस का 5 न्याय व 25 गारंटी समझाएंगे कार्यकर्ता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही