Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : लंबित पीएम आवास जल्द करें पूरा – बीडीओ

Advertisement
Advertisement
प्रखंड स्तरीय बैठक में की गई विकास कार्यों की समीक्षा
Ganwa (Giridih). गावां प्रखण्ड मुख्यालय सभागार में 25 जुलाई को बीडीओ महेंद्र रविदास ने बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान बीडीओ ने अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि सभी पंचायत सचिव लंबित प्रधानमंत्री आवास योजना को जल्द पूर्ण करें, ताकि वित्तीय वर्ष में आवास का लक्ष्य प्राप्त हो सके. सभी पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों को लंबित विकास योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया. आम बागवानी योजना में पौधों को आग व जानवरों से बचाव की व्यवस्था करने को कहा गया. बैठक के दौरान चयनित पेंशनधारियों का आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करने को कहा गया. मौके पर बीपीओ भिखदेव पासवान, ऐई निखिल मंडल, जेई नीतीश कुमार, मो रिजवान, सुनील मंडल, कृष्णदेव, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, प्रभु हाजरा, बिनोद राय, राजेन्द्र पंडित समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post-new.php">यह

भी पढ़ें: तिसरी : प्रतिबंधित पशु का हत्यारोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही