Search

 
 
 

गिरिडीह : तेजी से कार्य पूरा करें विभागीय पदाधिकारी- डीसी

 
Giridih :  समाहरणालय सभागार में 26 जुलाई को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई. बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बाल विकास एवं कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने कहा कि सभी सहियाओं को मधुमेह, बीपी, एवं हेमोग्लोबिन जांच की ट्रेनिंग दी जा चुकी है. 22 अगस्त से सभी स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच शुरू होगी. जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि टपक सिंचाईं योजना के तहत विशेष कार्य किए जा रहे हैं. 15 एकड़ में लेमन ग्रास की खेती की जा रही है. 920 स्थानों पर डीप इरीगेशन कार्य चल रहा है. नर्सरी लगाकर सब्जी उत्पादन किया जा रहा है. बैठक में डीसी ने कहा कि कस्तूरबा गांधी  बालिका विद्यालय की छात्राओं को बेहतर माहौल प्रदान करें. आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें. सभी विभाग के पदाधिकारी अपने-अपने विभागीय कार्य तेजी से पूरा करें. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=369983&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : ग्रामीणों के साथ भाकपा माले ने की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही