Search

गिरिडीह : प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

Dumari : प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, डुमरी में आयोजित 10 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 27 जुलाई गुरुवार को हुआ. प्रशिक्षण में मध्य विद्यालय जामतारा, मध्य तेलखरा, मध्य विद्यालय चैनपुर, मध्य विद्यालय चीनो, प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल, मध्य विद्यालय रोसनाटुंडा, मध्य विद्यालय जरूवाडीह, मध्य विद्यालय अमरा के शिक्षकों ने भाग लिया. मास्टर ट्रेनर रितेश कुमार, दिव्या कुमारी, रवि कुमार ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को स्मार्ट व आईसीटी क्लास के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. रितेश कुमार ने कहा कि आईसीटी लैब की स्थापना से विद्यालय के बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं और शिक्षक कम समय में कंटेंट के माध्यम से अधिक से अधिक जानकारी अध्यापन का कार्य बच्चों को उपलब्ध करा रहे हैं. प्रशिक्षण में लवली मुखर्जी, विजय कुमार, गौरी शंकर महतो, दशरथ महतो, मिथिला कुमारी सहित 25 शिक्षक शिक्षकों ने भाग लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//