Search

 
 
 

गिरिडीह : कुहासे व शीतलहर से बढ़ी किसानों की चिंता, फसलों को नुकसान

 
Giridih : कुहासे व शीतलहर ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. खेतों में लगे हरी सब्जियों के पौधे, रबी फसल और आलू को नुकसान पहुंचा है. पौधे झुलसने लगे हैं. बेरगी के किसान राजवंश सिंह के खेत में टमाटर, हरी मिर्च, बैगन, फूलगोभी व पालक साग लगे हैं. फसल को नुकसान होते देख ये किसान परेशान हैं. बताया कि इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन कुहासे व शीतलहर के कारण उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है. सब्जियों के पौधे झुलस रहा है. पौधों को तेज धूप की जरूरत है. सब्जियों की फसल के अलावा रबी फसल जैसे गेहूं, जौ, चना, सरसो और मटर को भी नुकसना पहुंचा है. कुहासे से सरसों के फूल झड़ने लगे हैं. आलू की खेती को भी कुहासे से नुकसान पहुंचा है. इस संबंध में कृषि वैज्ञानिक डॉ. आदर्श कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुहासे से गेहूं और जौ के फसल को नुकसान नहीं पहुंचा. हरी सब्जियों, आलू और रबी फसल को नुकसान पहुंचा है. दवा का छिड़काव कर किसान पौधों को बचा सकते हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=519552&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सम्मेद शिखर पर केंद्र सरकार के फैसले से जैन समाज में हर्ष [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही