Search

 
 
 

गिरिडीह : कांग्रेस ने फूंका एमपी के सीएम का पुतला, निकाला जुलूस

 
भाजपा पर लगाया आदिवासियों के अपमान का आरोप, जमकर की नारेबाज़ी
Giridih : मध्यप्रदेश के सीधी में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा एक आदिवासी पर पेशाब किए जाने की घटना के खिलाफ बुधवार 5 जुलाई को गिरिडीह कांग्रेस मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया. झंडा मैदान से जुलूस की शक्ल में निकले कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा व शिवराज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस नेताओं ने सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा पर आदिवासी समुदाय के अपमान का भी आरोप लगाया. शहर भ्रमण करते हुए कांग्रेसी टावर चौक पहुंचे, जहां जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह के नेत्तृव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह का पुतला दहन किया. कार्यक्रम में कांग्रेस नेता नरेश वर्मा, पोरेश नाथ मित्रा, महमूदअली खान लड्डू, अशोक विश्वकर्मा, कृष्णा सिंह समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/jamua-accused-of-assaulting-a-woman-by-stripping-her-as-a-witch/">यह

भी पढ़ें : जमुआ : महिला को डायन बताकर निर्वस्त्र कर मारपीट का आरोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही