Search

 
 
 

गिरिडीह : चुनावी बॉन्ड से मिले चंदे की लिस्ट जारी नहीं करने के विरोध में कांग्रेस ने SBI के समक्ष प्रदर्शन

 
Giridih :  शहर के भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के समक्ष कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया गया. विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने किया. जिला अध्यक्ष ने बताया कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा की चुनावी बॉन्ड योजना को असंवैधानिक करार दिया था. कोर्ट ने एसबीआई को 6 मार्च से पहले इस योजना के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों को प्राप्त चंदे की लिस्ट सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था. साथ ही चुनाव आयोग को लिस्ट की रिपोर्ट सौंपने को कहा था. लेकिन एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया. इसी के विरोध में कांग्रेस कमिटी ने बैंक के समक्ष प्रदर्शन किया.

उद्योगपति घरानों से अपने संबंधों का खुलासा होने से डर रही भाजपा

धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि साल 2017 में शुरू चुनावी बॉन्ड योजना से विभिन्न राजनीतिक दलों को सामूहिक रूप से करीब 2,12,000 करोड़ प्राप्त हुए थे. इसमें भाजपा को अकेले 86,566 करोड़ मिले थे, जो कुल राशि का 55 प्रतिशत है. कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पूर्व उद्योगपति घरानों से अपने संबंधों का खुलासा होने से डर रही है. इसी कारण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को मोहरा बनाकर अपने इस कालेधन के स्रोत की जानकारी को चुनाव तक रोकना चाहती है. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महमूद अली खान, अनिल महथा, मनोज राय,अनिल चौधरी,मदन लाल विश्वकर्मा, हरीश यादव,सुरेश शर्मा,मनोज दास, प्रो मंजूर अंसारी,पप्पू, सद्दांब,सुलेमान अख्तर, पंकज सागर, मेहताब, राजा, सुजीत मंडल, सोहैल खान, अमित दस, सुरेश दास,रणधीर पासवान समेत कई लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही