Giridih : कांग्रेस जिला कोऑर्डिनेटर मो. शमशेर आलम का अभिनंदन करने के लिए 2 मार्च को प्रखंड कमेटी की ओर से समारोह का आयोजन किया गया. वक्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में कोडरमा सीट पर स्वतंत्र रूप से कांग्रेस उम्मीदवार को खड़ा करने की मांग उठाई. कहा कि अब कांग्रेस को क्षेत्रीय दल का पिछलग्गु बनने की जरूरत नहीं है. भारत जोड़ो यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों के बाद कांग्रेस की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है. लोकसभा चुनाव में उपेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाने की मांग अशोक विश्वकर्मा व बलराम यादव ने की. उपेंद्र के समर्थन में उठी आवाज़ के बाद पार्टी में अंदरखाने खलबली मची हुई है. समारोह में देवानंद पंडित, रामेश्वर चौधरी, मरहूम आलम ने भी विचार व्यक्त किए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=569218&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा 5 मार्च को [wpse_comments_template]
गिरिडीह : कांग्रेस जिला कोऑर्डिनेटर का हुआ अभिनंदन

Leave a Comment