Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : देवरी में कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

Giridih : 7 जनवरी को देवरी प्रखंड युवा कांग्रेस ने बैरिया चितकुरहा पेट्रोल पंप से मंडरो बाजार तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली. यात्रा का नेतृत्व पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गोपाल कुमार राय ने किया. इस दौरान यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो कार्यक्रम भी किया गया. भारत जोड़ो यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी दीनबंधु शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह गिरिडीह जिला प्रभारी मधु चौधरी, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव देव शर्मा, प्रदेश सचिव सह पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो. हसनैन अली शामिल हुए. इस अवसर पर कई युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा और पार्टी के सिद्धांतो पर चलने का संकल्प लिया. प्रदेश प्रभारी दीनबंधु शर्मा ने कहा कि किसान कर्ज की बोझ तले दबते चले जा रहे हैं. देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. केंद्र की मोदी सरकार इन मुद्दों पर मौन है. युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं. यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है. यात्रा में मेहसर इमाम, विमल सिंह, जुनैद आलम, सीमा सिंह, यश सिन्हा, पुरुषोत्तम चौधरी, अहमद रजा नूरी, विक्रम कुमार, सूरज मंडल, रोहित दास, समीर अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=519920&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : संशोधित कोर्ट फीस विधेयक को अधिवक्ता संघ ने बताया काला कानून [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही